फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: यशवंत विहार में सीवरेज, ड्रेनेज और सड़क की समस्या से जूझ रहे लोग, पार्षद और नप अधिकारियों के समक्ष लोगों ने रखीं शिकायतें

नगर परिषद के वार्ड नंबर-2 के यशवंत विहार में सोमवार को शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान वार्ड पार्षद विक्रम वर्मा और नगर परिषद की ओर से आए अधिकारियों ने यशवंत विहार में लोगों की आ रही समस्याओं को सुना। लोगों की ओर से 100 के करीब सीवरेज, ड्रेनेज व अन्य समस्याएं लिखित रूप से सौंपी गई। पार्षद विक्रम वर्मा ने बताया कि यशवंत विहार क्षेत्र में लोगों को लंबे अरसे से समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इनमें मुख्य रूप से यहां सीवरेज, ड्रेनेज और सड़कों से जुड़ी समस्याएं शामिल है। उन्होंने कहा कि यहां प्रॉपर्टी डीलर्स और बिल्डर्स ने प्लॉट बेचते समय लोगों से जो वायदे किए गए थे, वह पूरे नहीं हुए। इसके चलते आज लोग इन समस्याओं से जूझ रहे है। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी डीलर्स और बिल्डर को भी नगर परिषद की ओर 10 दिन का नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें