फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur Rain Alert: नाहन में दो घंटे से मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट रहा सटीक; सड़कों पर जलभराव

सिरमौर जिले में बुधवार को मौसम विभाग का भारी बारिश का अलर्ट पूरी तरह सटीक साबित हुआ। जिला मुख्यालय नाहन सहित आसपास के मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में दोपहर से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। पिछले दो घंटों से जारी बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण नाहन शहर के प्रमुख बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। वहीं शहर के निचले इलाकों और कई सड़कों पर जलभराव होने से पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने 5 अगस्त के लिए जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। इसी को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही एहतियाती कदम उठाते हुए पांवटा उपमंडल के सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया था। प्रशासन का यह फैसला समय रहते लिया गया कदम साबित हुआ और भारी बारिश के बीच स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित रही। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों, खड्डों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही मौसम को देखते हुए केवल आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें