फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur: विधायक अजय सोलंकी ने किया जाबल का बाग-त्रिलोकपुर सड़क का भूमि पूजन

नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने मंगलवार को जाबल का बाग वाया कंडईवाला, खरकों सड़क का भूमि पूजन किया। 12.2 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर 8.19 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इस सड़क के बनने से दर्जनों गांवों के लोगों को सुविधा होगी। इस अवसर पर विधायक अजय सोलंकी ने स्थानीय लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया, जिसे जल्द पूरा करवा लिया जाएगा। इस सड़क के बनने से स्थानीय और आसपास के लोगों को सीधे महामाया बालांसुदरी मंदिर जाने के साथ-साथ पड़ोसी राज्य हरियाणा जाने के लिए भी सुविधा होगी। लोगों की लंबे अरसे से की जा रही मांग पूरी हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में एक समान विकास हो रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क व अन्य क्षेत्र को विकसित किया जा रहा है। सोलंकी ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए वह कृत संकल्प है। जाबल का बाग-त्रिलोकपुर सड़़क क्षेत्र की तरक्की की नई राह है। इस परियोजना से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि रोजगार, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं तक पहुंच भी बेहतर होगी। इसके बाद विधायक ने जनसमस्याएं भी सुनी। कुछ का मौके पर निपटारा किया गया। शेष को संबंधित विभाग को जल्द निपटाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आलोक जनवेजा के अलावा स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें