तेज अंधड़ और तूफान ने सिरमौर जिले में कहर बरपाया है। जिला की देवनी और बिक्रम बाग पंचायत में जहां आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा वहीं लीची की फसल भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे ब्लैक आउट रहा। बिजली बोर्ड और लोक निर्माण विभाग का भी लाखों का नुकसान हुआ है।