पारंगत स्कूल ऑफ एक्सीलेंस कांसीवाला नाहन में जूनियर विंग एवं सीनियर विंग के विद्यार्थियों के मध्य रोमांचक खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, टीमवर्क, अनुशासन और शारीरिक दक्षता को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिता में दोनों विंग के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। मैच के दौरान प्रतिभागियों ने तेज गति, उत्कृष्ट रणनीति और बेहतर तालमेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य अनू सोढ़ा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। प्रतियोगिता का सफल आयोजन विद्यालय के खेल शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ के सहयोग से संपन्न हुआ। अंत में विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया।