फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- प्रदेश की कांग्रेस सरकार विजनलैस और लीडरलैस सरकार

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को विजनलैस, लीडरलैस सरकार करार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार काम करने के लिए चुनी जाती है, लेकिन यह पहली सरकार है जो काम रोकने के लिए बनी है। 2000 ज्यादा खुले हुए, जिनके लिए बजट जारी हो चुके हैं संस्थानों को बंद कर दिया गया। रविवार को नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आर्थिक संकट झेल रही है। अजीब और अपरिपक्व फैसले लेकर सरकार के मुखिया जगहसाई करवा रहे हैं। होमगार्ड और निगम के कर्मचारियों को शराब बेचने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने इंजीनियर विमल नेगी की मृत्यु पर जांच को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। इससे पहले उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी। साथ ही डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल व अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें