फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर : उद्योग मंत्री बोले-बिना पक्षपात के ईनामनदारी और निष्ठा से करें कार्य

चौगान मैदान में शपथ दिलाने के उपरांत सिरमौर जिले की पंचायतों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं हमारे प्राथमिक प्रजातंत्र की मूल इकाइयां हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास में इन संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है और जो आकांक्षाएं उनके साथ जुड़ी हैं, उन पर वे खरा उतरें। मंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से संकल्प लेने का आह्वान किया कि वे अपने कार्यकाल के दौरान बिना किसी पक्षपात के पूर्ण ईमानदारी, कर्मठता और पारदर्शिता के साथ कार्य करें। मंत्री ने सभी प्रधानों और उप-प्रधानों को उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें