फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर : कांटी मशवा में 1.27 करोड़ से बने पीएचसी भवन का उद्योग मंत्री ने किया लोकार्पण

नाहन। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने मंगलवार को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कांटी मशवा में 1.27 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। इस नए भवन से आसपास की तीन पंचायतों के हजारों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस अवसर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिलाई में 19 करोड़ रुपये की लागत से 100 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल भवन का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। भवन पूरा होने के बाद क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शिलाई अस्पताल में प्रतिदिन 250 से 300 मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं, जहां 10 चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। अस्पताल में ईएनटी, मेडिसिन, अस्थि रोग और स्त्री रोग विशेषज्ञ भी उपलब्ध हैं। कार्यक्रम के दौरान उद्योग मंत्री ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने कांटी मशवा, कमरऊ और बड़वास सामुदायिक भवनों के लिए 15-15 लाख रुपये, खिल रोड के लिए तीन लाख रुपये तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के पुस्तकालय के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा स्कूल की चारदीवारी और खड्ड पर पुल निर्माण का भी आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में पीएचसी कमरऊ, सतौन, चांदनी और कोटा पाब के भवनों का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। इन भवनों में चिकित्सकों के आवास की व्यवस्था भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शिलाई विधानसभा क्षेत्र के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर और फार्मासिस्ट तैनात हैं। इस अवसर पर मार्केटिंग कमेटी के अध्यक्ष सीताराम शर्मा, जिला परिषद सदस्य खत्री सिंह ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश प्रताप सिंह, बीएमओ डॉ. केएल भगत, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता योगेश शर्मा, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता पदम प्रकाश, बीडीओ राजेश नेगी, ओएसडी अत्तर राणा, उद्योग विभाग के ईआई काका राम शर्मा, ग्राम पंचायत कांटी मशवा की प्रधान प्रियंका चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें