फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: डॉ. मोनीषा बोलीं- हीमोफीलिया दुर्लभ रक्त विकार, गंभीर चोट पर जा सकती है जान

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड धगेड़ा की ओर से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) नाहन में शुक्रवार को विश्व हीमोफीलिया दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनिषा अग्रवाल ने की। इस दौरान प्रशिक्षुओं को हीमोफीलिया के लक्षण और बचाव की विस्तार से जानकारी दी गई। डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि हीमोफीलिया एक दुर्लभ रक्त विकार है, जिसमें रक्त के जमने की क्षमता कम हो जाती है। यदि किसी को यह विकार है तो उसे चोट लगने पर खून बहुत देर तक बह सकता है। यदि चोट गंभीर हो तो व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है। यह विकार खून में रक्त जमने वाले प्रोटीन की कमी से होता है, जिसे हम प्लेटलेट्स कहते हैं। उन्होंने बताया कि हीमोफीलिया से महिलाओं के मुकाबले पुरुषों अधिक प्रभावित होते हैं। यदि किसी महिला को हीमोफीलिया है तो उसके होने वाले जन्मजात लड़के को भी यह हो सकता है। हीमोफीलिया में खून बहने को रोकने वाले फैक्टर की संख्या कम हो जाते है। रक्त की क्लोटिंग का समय बढ़ जाता है, जिससे कि मनुष्य की जान को खतरा हो सकता है। इस मौके पर डाइट नाहन का स्टाफ और प्रशिक्षु मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें