फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: विस्थापितों ने रेणुका बांध स्थल पर रुकवाया जांच कार्य

रेणुकाजी बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने सोमवार को अपनी मांगों को दोहराते हुए बांध प्रबंधन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। साथ ही बांध परियोजना स्थल पर चल रहे जांच कार्यों को भी रुकवा दिया। स्थिति के तनावपूर्ण होता देख परियोजना के अधिकारियों ने वार्ता के लिए विस्थापितों को कार्यालय में बुलाया, लेकिन विस्थापित अपनी मांगों पर अड़े रहे। इससे पूर्व विस्थापित स्थानीय पंचायत घर में एकत्रित हुए, जहां उन्होंने अपनी मांगों के पूरा ना होने के विरोध में जमकर कर प्रदर्शन व नारेबाजी की। बाद में परियोजना स्थल के पास चल रहे ड्रिलिंग व मिट्टी की जांच के कार्य को भी बंद करवा दिया। समिति के अध्यक्ष विजय ठाकुर, संयोजक विनोद ठाकुर, सचिव योगेश ठाकुर ने बताया कि बांध प्रबंधन ने छह लोगों को विस्थापन का नोटिस थमाया है। समिति उन विस्थापितों का दर्द समझते हुए उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ी है। विस्थापन से पहले उनका पूरा हक मिलना चाहिए। बीओडी की बैठकों में विस्थापितों की मांगों व हितों के मुद्दों पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। रेणुकाजी बांध परियोजना के कार्यवाहक महाप्रबंधक अरुण कपूर ने बताया कि विस्थापितों की हर समस्या का समाधान चरणबद्ध तरीके किया जा रहा है। उनकी मांगों को बीओडी और कॉर्पोरेशन के उच्चाधिकारियो के समक्ष रखा जा चुका है। इस मौके पर परियोजना के अन्य अधिकारी व संघर्ष समिति के पदाधिकारी व विस्थापित मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें