फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur News: धान रोपाई के बीच बिजली कटौती से किसान परेशान, ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड से की व्यवस्था सुधारने की मांग

Ankesh Dogra Updated Wed, 15 Jul 2026 01:55 PM IST

नाहन विधानसभा क्षेत्र के धौलाकुआं इलाके में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। बुधवार को धौलाकुआं, रामपुर भारापुर, परदूनी सहित विभिन्न पंचायतों के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता से मिला और विद्युत आपूर्ति में सुधार की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि लंबे समय से दिनभर बिजली बाधित रहने के कारण आम लोगों के साथ-साथ किसानों, व्यापारियों और विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मौजूदा समय धान रोपाई का महत्वपूर्ण दौर है और खेतों की सिंचाई के लिए नियमित बिजली आपूर्ति आवश्यक है। पंचायत प्रधान रजनीश ने कहा कि सुबह से शाम तक बार-बार बिजली गुल रहने से किसानों का कार्य प्रभावित हो रहा है। समय पर सिंचाई नहीं होने से धान रोपाई की गति धीमी पड़ रही है और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाने की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड से मांग की कि खेती के इस महत्वपूर्ण मौसम को देखते हुए बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके और अन्य उपभोक्ताओं को भी अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें