फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ नाहन में गरजी कांग्रेस, वापस न लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दर्ज की गई एफआईआर के विरोध में मंगलवार को जिला सिरमौर कांग्रेस कमेटी ने नाहन में जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष आनंद परमार की अगुवाई में भारी संख्या में एकत्र हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और सत्ताधारी दल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भी प्रेषित किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद परमार ने कहा कि जब से राहुल गांधी ने देश के दलितों, पिछड़ों और वंचितों की आवाज को मजबूती से उठाना शुरू किया है, तब से सत्ताधारी पार्टी बौखला गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक द्वेष के चलते राहुल गांधी को निशाना बनाया जा रहा है और उन पर झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं। आनंद परमार ने केंद्र सरकार को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि यदि राहुल गांधी पर दर्ज की गई एफआईआर को तुरंत वापस नहीं लिया गया, तो सिरमौर जिला समेत पूरे हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस उग्र आंदोलन और सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर जिला कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने राहुल गांधी के समर्थन में एकजुटता प्रकट की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें