फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: भाजपा ने मनाया जीत का जश्न, जिला परिषद भवन से निकाली विजयी रैली

जिला परिषद सिरमौर पर जीत के बाद भाजपा ने मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जोरदार जीत का जश्न मनाया। नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चयन के बाद भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद भवन से कालीस्थान तक विजयी रैली निकाली। रैली में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सांसद सुरेश कश्यप, भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर, जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाई बांटकर एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सांसद सुरेश कश्यप और बलदेव तोमर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सभी सदस्यों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि जिला परिषद सिरमौर विकास कार्यों को नई गति प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए सभी जनप्रतिनिधि पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें