फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur: आशा शर्मा को चुना जनवादी महिला समिति की लोकल कमेटी का अध्यक्ष

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति नाहन लोकल कमेटी का संगठनात्मक सम्मेलन नाहन में हुआ। इसमें हिलाओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ जमकर रोष प्रकट किया। महंगाई के लिए केंद्र व राज्य सरकार दोनों को फटकार लगाई। सम्मेलन में बढ़ती महिला हिंसा और उसके स्वरूपों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर की। सम्मेलन में बंदरों और कुत्तों की समस्या पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर नई कमेटी का गठन भी किया गया। इसमें आशा शर्मा को अध्यक्ष, फरीदा को सचिव, सीता तोमर को कोषाध्यक्ष, सुमित्रा परमार, सुदेश व तारा को उपाध्यक्ष, अनीता, सपना, पुष्पा व आशु को सहसचिव और युक्ति, विद्या, सेवती कमल, मीना, सुनीता अनिशा, जारा व आशा को सदस्य नियुक्त किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें