फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया को मिलने लगी रफ्तार

सिरमौर में नए शिक्षा सत्र के अप्रैल के दूसरे और तीसरे सप्ताह में एक साथ आए कई अवकाश के बाद सोमवार को सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ी। इससे पूर्व दाखिले की रफ्तार सुस्त रही। शिक्षकों को उम्मीद थी कि छुट्टियों के बाद दाखिला प्रक्रिया गति पकड़ेगी। दाखिले के लिए शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) नाहन में भीड़ रही। स्कूल परिसर में तीन-चार जगह दाखिले की प्रक्रिया पूरी की गई। इस बार बच्चों के दाखिले के लिए स्कूल प्रशासन ने विशेष तौर पर प्रॉस्पेक्टस की सुविधा प्रदान की। इसमें स्कूल स्टॉफ और यहां मिलने वाली सुविधाओं को भी दर्शाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें