फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: विद्युत कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे प्रशासन

विद्युत मंडल पांवटा साहिब के अंदर मेहरुवाला में विद्युत कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट का बिजली बोर्ड कर्मचारियों, अभियंताओं व पेंशनरों की ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने कड़ा संज्ञान लिया है। कमेटी ने प्रशासन व डीएसपी से मिलकर आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के जिला सयोजक ई. सुमित चौधरी व सह सयोजक भगवन दास ने पत्रकारों को बताया कि मेरुवाला में बिजली चोरी की शिकायत मिलने पर बिजली बोर्ड की टीम कनिष्ट अभियंता के नेतृत्व में जब माैके पर कार्रवाही करने गई तो उन्होंने पाया कि कुछ उपभोक्ता बिजली की चोरी कर रहे थे। जब विद्युत टीम ने कार्रवाही करनी शुरू की तो आरोपियों व अन्य स्थानीय लोगो ने विद्युत कर्मचारियों की टीम से मारपीट कर दी। जिसमें कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि विद्युत आपूर्ति को सुचारू रूप से जारी रखने और विद्युत चोरी रोकने में कार्यरत कर्मचारियों का सहयोग दें। जिससे विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बनी रहने में सहयोग मिलेगा। कमेटी सह संयोजक भगवान दास ने कहा कि यह हादसा ऐसे समय में हुआ है, जब हजारों बिजली कर्मचारी अभियंता व पेंशनर 3 जून को अपनी मांगों को लेकर पांवटा साहिब में इकट्ठे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग कि है कि दोषियों के खिलाफ जल्द कार्यवाही की जाए अन्यथा बिजली कर्मचारी अभियंता पेंशनर को सड़कों में उतरने पर विवश होना पड़ेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें