संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती की पूर्व संध्या पर नगर कीर्तन निकाला गया। इसकी अगवाई पंच प्यारों ने की। शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने नगर-कीर्तन का स्वागत किया गया। ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाहन पहुंचने पर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने भी परंपरा अनुसार नगर-कीर्तन का स्वागत किया। गुरुद्वारा नाहन के मुख्य ग्रंथी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि हर वर्ष गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर निकाले जाने वाले नगर-कीर्तन का स्वागत किया जाता है। उन्होंने कहा कि शहर में हर वर्ष गुरु रविदास जयंती साथ मनाई जाती है जिसे लेकर लोगों में विशेष उत्साह रहता है। गुरु रविदास मंदिर से नगर कीर्तन शुरू हुआ। मोहल्ला गोविंदगढ़, दिल्ली गेट, गुरुद्वारा से शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए वापस मंदिर पहुंचा। रविवार को मंदिर परिसर में झंडारोहण कार्यक्रम होगा। इसमें नाहन के विधायक अजय सोलंकी शामिल होंगे। संत रविदास के नगर कीर्तन में सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान समाज के हर वर्ग के लोगों ने आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया।