फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur: गुरु गोबिंद सिंह जी के आगमन दिवस पर निकला भव्य नगर कीर्तन

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाहन आगमन दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर गुरूद्वारा दशमेश अस्थान साहिब नाहन में अंखड पाठ की समाप्ति के बाद शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें हजूरी रागी जत्था नाहन ने गुरू साहिब के अनमोल शबदों से संगत को निहाल किया। इस दौरान भाई कुलविंद्र सिंह खरड़ वाले (पंजाब) ने शबद कीर्तन कर सिख गुरूओं के अनमोल शबद कहे। इस अवसर पर गुरूद्वारा साहिब में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के जस्टिस वीरेंद्र सिंह संगत में भाग लिया और शबद कीर्तन सुने। इस मौके पर गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी व सिख नौजवान सभा के सदस्यों ने जस्टिस वीरेंद्र सिंह को सरोपा व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। श्री गुरूद्वारा साहिब से शाम 4 बजे भव्य नगर कीर्तन का भी आयोजन किया गया। जिसमें पंज प्यारों की अगुवाई में भव्य नगर कीर्तन पूरे शहर में निकाला गया। इस दौरान गतका दल ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाऐ। नाहन में नगर कीर्तन का हर जगह स्वागत किया गया। शहर में हर जगह स्टॉल पर संगत के लिए मीठा जल व प्रसाद वितरित किया गया। नगर कीर्तन नाहन गुरूद्वारा साहिब से शमशेर स्कूल होते हुए, महिमा पुस्तकालय, नया बाजार, चौगान, मालरोड़, गुन्नूघाट, पक्का तालाब, कच्चाटैंक, वाल्मिकी मोहल्ला, गोबिंदगढ़ मोहल्ला से वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें