देहरादून से पांवटा साहिब एनएच-07 पर मिश्रवाला के समीप एक कार ने निजी स्कूल बस को टक्कर मार दी। हादसे मे निजी स्कूल की अध्यापिका घायल हैं। स्कूल बस में उस समय 10 बच्चे सवार थे। गनीमत ये रही की सभी बच्चे सुरक्षित हैं। सूचना मिलने पर माजरा पुलिस थाना टीम मिलने पर मौके पर पहुंच गई है। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ने ममले की पुष्टि की है। माजरा थाना पुलिस टीम इस मामले की जांच में जुट गई है।