एचडीएफसी बैंक की पांवटा साहिब शाखा की ओर से बुधवार को पांवटा साहिब में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। खास बात यह रही कि शिविर में बैंक के कर्मचारियों की ओर से सारा रक्त दिया गया। मेडिकल कॉलेज नाहन की ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. निशि जसवाल और उनकी टीम में शामिल स्वाति, कनू व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अमृत ने शिविर के रक्तदान प्रक्रिया को पूरा करवाया। इस अवसर पर शाखा के पदाधिकारी अभिषेक पठानिया व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।