फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दो पंचायतों में स्कूटर और बाइक पर ढो दिया रेत-बजरी, आरटीआई में हुआ खुलासा

Krishan Singh Updated Thu, 23 Jan 2025 09:54 AM IST

शिमला में हाल ही में चर्चित मामले के बाद सिरमौर में बाइक, स्कूटर और कारों में रेत-बजरी ढोने के आरोप लगे हैं। इसमें 50 लाख रुपये से अधिक के घोटाले की आशंका है। यह आरोप नाहन में पत्रकारवार्ता में रेडली पंचायत निवासी आरटीआई कार्यकर्ता कृष्ण दत्त शर्मा ने लगाए। शर्मा ने बताया कि मामले में उचित जांच को लेकर बुधवार को विजिलेंस को भी शिकायत सौंपी गई है। आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत रेड़ली और दाना घाटों में विभिन्न विकास कार्यों में धांधलियां की गई हैं। संबंधित कार्यों को लेकर जब सूचना का अधिकार अधिनियम में जानकारी हासिल की तो यह जानकारी मिली है। दोनों ही पंचायतों में एक ही कंपनी की ओर से रेत-बजरी समेत अन्य निर्माण सामग्री वितरित की गई है। दोनों ही पंचायतों में एक जैसे एम. फार्म लगाए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें