फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: सिलिंडर डिलीवरी कर्मियों को सम्मानित करेगी सनातन चैरिटेबल वेलफेयर सोसायटी

श्री सनातन चैरिटेबल वेलफेयर सोसायटी शहर में घर-घर सिलिंडर पहुंचाने वाले डिलीवरी कर्मियों को सम्मानित करेगी। सोसायटी की ओर से 17 अगस्त को गुरु रविदास मंदिर नाहन में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी सोसायटी के सचिव राजीव शर्मा ने नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। राजीव शर्मा ने कहा कि सिलिंडर डिलीवरी करने वाले कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को आवश्यक सेवा उपलब्ध करवाते हैं। जनहित में किए जा रहे इस कार्य के लिए उनका सम्मान किया जाना जरूरी है। पत्रकार वार्ता में सोसायटी अध्यक्ष महेश गुप्ता, वरिष्ठ कार्यकर्ता शांति देवी, इंद्र चावड़िया और विशाल धीमान मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें