फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधना बर्मन बनीं आम आदमी पार्टी सिरमौर की नई जिला अध्यक्ष

जिला सिरमौर में आम आदमी पार्टी को मजबूत करने के लिए आप पार्टी ने नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। इसमें साधना बर्मन को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मंगलवार को आप पार्टी की नवनियुक्त कार्यकारिणी मीडिया के समक्ष रूबरू हुई और अपनी प्राथमिकताएं गिनवाईं। आप नेताओं ने कहा कि पार्टी ने उनके ऊपर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। पार्टी नेताओं ने आने वाले नगर परिषद के चुनाव को भी लड़ने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष साधना बर्मन ने भी अपने संबोधन में शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस की नीतियों पर भी तंज कसे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें