फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: आरटीआई कार्यकर्ता चतर सिंह ने नाहन में की पत्रकार वार्ता, जानें क्या बोले

पांवटा साहिब में बिजली बोर्ड के अधिकारी पर सरकार, बिजली बोर्ड और प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। गुरुवार को नाहन में आयोजित पत्रकारवार्ता में यह आरोप पांवटा साहिब निवासी आरटीआई कार्यकर्ता चतर सिंह ने जड़े। उन्होंने कहा कि इस बारे में वह कई बार सरकार, बोर्ड के उच्चाधिकारियों व प्रशासन को शिकायत दे चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। चतर सिंह ने कहा कि उन्होंने बिजली बोर्ड में आरटीआई से जानकारी मांगी तो गुस्साए अधिकारियों ने जबरन उनका बिजली का कनेक्शन ही काट दिया। 22 दिनों तक उनका कनेक्शन कटा रहा। कनेक्शन काटने के बाद बोर्ड की ओर से तर्क दिया गया कि उनके घर पर जो मीटर लगा है वह अवैध है। यदि मीटर अवैध था तो बिजली बोर्ड करीब 18 सालों से कैसे उसका बिल भेजता रहा और उसपर भुगतान भी लेता रहा। उन्होंने मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की है कि उक्त मामले में निष्पक्ष जांच की जाए और यदि वह भी दोषी पाए जाते हैं तो उनपर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें