फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाअंब-मोगीनंद नेशनल हाईवे पर गड्ढों से मिलेगी मुक्ति, 69 लाख हो रहा मरम्मत कार्य

कालाअंब-पांवटा साहिब राष्ट्रीय उच्च मार्ग-07 के मोगीनंद से कालाअंब तक लंबे समय से बदहाल पड़ी सड़क की मरम्मत का काम आखिरकार शुरू हो गया है। लगभग 4 किलोमीटर लंबे इस राजमार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बनने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हालात ऐसे थे कि मोगीनंद से कालाअंब तक मात्र कुछ मिनटों का सफर आधे घंटे में तय हो रहा था। अब एनएच विभाग की ओर से सड़क पर पैचवर्क शुरू कर दिया गया है। सड़क की दयनीय स्थिति में सुधार होने से जहां आवागमन सुगम होगा, वहीं वाहनों के रखरखाव पर आने वाला अतिरिक्त खर्च भी कम होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने दोसड़का से कालाअंब तक एनएच-07 के मरम्मत कार्य के लिए 69 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। स्थानीय लोगों में नरेश कुमार, सुभाष, मोहित, दिनेश, संजय, नरेंद्र, अश्वनी और लाल चंद ने बताया कि सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहनों को नुकसान हो रहा था। दैनिक यातायात भी प्रभावित हो रहा था। पैच वर्क शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। उन्होंने विभाग का आभार भी व्यक्त किया है। एनएच विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश खंडूजा ने बताया कि कालाअंब टोल बैरियर तक सड़क पर पैच लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जहां सड़क ज्यादा खराब है, उन स्थानों को प्राथमिकता के साथ दुरुस्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरा पैच वर्क पूरा कर सड़क को सुगम बनाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें