फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur: राजपुरा स्वास्थ्य खंड के 145 बूथों पर पल्स पोलियो अभियान, 24 हजार बच्चों को पिलाई जा रही दवा

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को सिरमौर जिले के राजपुरा स्वास्थ्य खंड में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई गई। अभियान के पहले दिन स्वास्थ्य विभाग ने 145 बूथों पर बच्चों को दवा पिलाने की व्यवस्था की, जबकि दूर-दराज क्षेत्रों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए चार मोबाइल वैन भी तैनात की गईं। पांवटा साहिब से लगती हरियाणा और उत्तराखंड की अंतरराज्यीय सीमाओं पर विशेष पोलियो बूथ स्थापित किए गए। यहां तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने गुजरने वाले वाहनों और बसों में सफर कर रहे छोटे बच्चों को भी पोलियो की खुराक पिलाई, ताकि कोई भी बच्चा अभियान से वंचित न रहे। स्वास्थ्य खंड राजपुरा के बीएमओ डॉ. के.एल. भगत ने बताया कि करीब 24 हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 145 स्वास्थ्य टीमों का गठन किया गया है, जो तीन दिनों तक अभियान चलाएंगी। उन्होंने बताया कि पहले दिन बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक दी जा रही है। वहीं 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को दवा पिलाएंगी, जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच सके। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को प्रभावी बनाने के लिए चार मोबाइल वैन भी तैनात की हैं, जो दूरस्थ और पहुंच से बाहर क्षेत्रों में जाकर बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिला रही हैं। विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें