राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्रेमनगर में प्री दिवाली सेलिब्रेशन की धूम रही। इस उपलक्ष्य पर स्कूल में दीया व थाली सजावट, फूल-मालाओं के निर्माण समेत रंगोली स्पर्धा आयोजित की गई। बच्चों ने पाठशाला में उपलब्ध सामग्री से दीपक और थाली को सुंदर ढंग से सजाया। इसके बाद मालाएं और रंगोली बनाकर दिवाली पर्व की एक दूसरे को बधाई दी। पाठशाला की अध्यापिका सृष्टि शर्मा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। पाठशाला के प्रभारी मायाराम शर्मा ने बताया कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में कलात्मक, सृजनात्मक, रचनात्मक और आपसी सहयोग जैसे गुणों का विकास होता है।