फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: पांवटा साहिब में ईद-उल-अजहा पर शांति और भाईचारे की मांगीं दुआएं

Krishan Singh Updated Sat, 07 Jun 2025 05:34 PM IST

पांवटा उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को लोगों ने ईद-उल-अजहा (बकर ईद) पर्व धूमधाम से मनाया। क्षेत्र में सुबह सात से दस बजे के बीच ईदगाहों, मस्जिदों और खुले परिसरों में ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान देश और प्रदेश में अमन शांति और भाईचारे की दुआ मांगी गई। इस दौरान हिंदू और सिख समुदाय के लोगों ने भी मुस्लिम भाइयों को ईद पर्व पर बधाइयां दीं। अमरकोट पंचायत के प्रधान वसीम मलिक, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत पीपलीवाला जुल्फकार अली, पूर्व बीडीसी सदस्य फरीज खान, पुरुवाला पंचायत के उपप्रधान इरफान मलिक, जहांगीर अली, साबर अली, असगर अली, मंजूर अली, नसीम नाज, मौलाना अब्दुल गफार, इमरान अंसारी, मोहब्बत अली, शाहबाज खान, साजिद अली, दिलशाद अली और शराफत अली ने कहा कि पांवटा उपमंडल में ईद की धूम रही। पुरुवाला और मिश्रवाला ईदगाह समेत मस्जिदों में ईद की नमाज अदा हुई। पांवटा के जामा मस्जिद, अमरकोट, मिश्रवाला, पीपलीवाला, क्यारदा, भगवानपुर, कुंडियों, कुंजा मतरालियों, नवादा, पुरुवाला, भगानी व देवीनगर समेत विभिन्न मस्जिदों, ईदगाह व मदरसे में सुबह ईद की नमाज अदा की गई। अन्य धर्मों के लोगों ने भी मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद-उल-अजहा की बधाई दी। जुल्फकार अली व वसीम मलिक ने बताया कि ये त्योहार त्याग और इंसानियत का प्रतीक माना जाता है। शनिवार को ईद-उल-अजहा यानि बकरीद का त्योहार मनाया गया है। ईद-उल-फितर के बाद इसे मुस्लिम समुदाय का दूसरा सबसे मुख्य त्योहार माना जाता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें