फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur News: पांवटा साहिब में तिरंगा सम्मान यात्रा, 100 से अधिक बाइकों पर सवार युवाओं ने दिखाया देशभक्ति का जोश

राष्ट्रभक्ति और तिरंगे के सम्मान का संदेश लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पांवटा साहिब की ओर से रविवार को भव्य तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली गई। सूरजपुर स्थित शहीद शेर सिंह स्मारक से शुरू हुई यात्रा में 100 से अधिक बाइक सवार युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। यात्रा में पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी भी युवाओं के साथ मौजूद रहे। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा। युवाओं ने तिरंगे के सम्मान और वीर शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। विधायक सुखराम चौधरी और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चरणजीत सिंह चौधरी ने तिरंगा यात्रा में शामिल युवाओं के उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि जब देश का युवा राष्ट्रध्वज और शहीदों के सम्मान में एकजुट होता है तो इससे राष्ट्र की मजबूती का संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि तिरंगा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। युवाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी यह दर्शाती है कि नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना मजबूत है। तिरंगा यात्रा सूरजपुर से शुरू होकर मुख्य बाजार के रास्ते शहीद बलबीर सिंह स्मारक बेहड़ेवाला पहुंची। यहां शहीद को श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद यात्रा शहीद सोहन सिंह स्मारक पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। भाजयुमो मंडल पांवटा साहिब के अध्यक्ष संयम गुप्ता ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना और देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के बलिदान को नमन करना है। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब का युवा राष्ट्रहित से जुड़े प्रत्येक विषय में सक्रिय भागीदारी के लिए तैयार है। सावन के पावन अवसर पर पांवटा साहिब से बड़ी संख्या में युवा कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार गए हुए हैं। इसके बावजूद 100 से अधिक बाइक सवार युवाओं का तिरंगा यात्रा में शामिल होना युवाओं के राष्ट्रप्रेम और संगठन के प्रति समर्पण को दर्शाता है। भाजयुमो अध्यक्ष संयम गुप्ता ने यात्रा में शामिल युवाओं, कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब से निकली तिरंगा यात्रा युवा शक्ति, राष्ट्रभक्ति और शहीदों के सम्मान का संदेश देने में सफल रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें