फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा: रूट डाईवर्ट होने पर बाद कांवड़ समिति ने की मोबाइल भंडारा वैन सेवा शुरू

Krishan Singh Updated Sat, 08 Aug 2026 05:06 PM IST

सावन माह की पवित्र शिवरात्रि 11 अगस्त को महादेव का जलाभिषेक कर मनाई जाएगी, जिसके लिए पांवटा साहिब से होकर हजारों शिवभक्त प्रतिदिन हरिद्वार को पवित्र गंगाजल लेने व वापस अपने निवास स्थानों को गुजरते हैं। हर-हर महादेव कांवड़ सेवा समिति पांवटा साहिब ने शनिवार को 17वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया। जिसमें हर वर्ष की भांति यहां से गुज़रने वाले समस्त कावड़ियों के लिए 24 घंटे ठहरने, भोजन, आराम, उपचार, दवा व भजन कीर्तन का किया जाता है व शाम को 8 बजे आरती की जाएगी। ज्ञात रहा कि इस वर्ष पुलिस प्रशासन द्वारा कांवड़ियों का रूट डाईवर्ट किया गया है जिसके बाद समीति ने मोबाईल भंडारा वैन का भी आज शुभारंभ किया। इस अवसर पर हर हर महादेव कांवड़ समीति के सदस्य मयंक महावर, वैभव गुप्ता, हिमांशु मित्तल, विनय गुप्ता, चिराग मित्तल व साहिल धवन आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें