फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा: राहुल गांधी के जन्मदिवस पर युवा कांग्रेस ने निकाली रन फॉर डेमोक्रेसी रैली, लोकतंत्र बचाने का दिया संदेश

Krishan Singh Updated Thu, 19 Jun 2025 11:17 AM IST

देश में लोकतंत्र की रक्षा और तानाशाही प्रवृत्तियों के खिलाफ जनजागरण के उद्देश्य से युवा कांग्रेस ने पांवटा साहिब में एक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को रन फॉर डेमोक्रेसी नाम दिया गया, जो नगर परिषद के रामलीला मैदान से आरंभ होकर गीता भवन मंदिर, मुख्य बाजार होते हुए पुनः रामलीला मैदान में संपन्न हुई। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा कांग्रेस नेता मनीष ठाकुर ने किया। रैली के माध्यम से युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए, आम जनता के अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर मनीष ठाकुर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, आज देश का लोकतंत्र खतरे में है। केंद्र की मोदी सरकार जनभावनाओं को कुचलने पर आमादा है। राहुल गांधी आज भी लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर सड़क, हर गांव में लोगों से मिलते हैं, उनका हालचाल पूछते हैं। हम उनके जन्मदिन के अवसर पर यह संदेश देना चाहते हैं कि हम भी इस लड़ाई में उनके साथ हैं। मनीष ठाकुर ने आगे कहा कि राहुल गांधी का जीवन संघर्ष और सांविधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं का कर्तव्य है कि वे लोकतंत्र को बचाने के लिए आगे आएं और तानाशाही मानसिकता का विरोध करें। रैली में शामिल प्रतिभागियों ने कहा कि यह केवल एक आयोजन नहीं बल्कि लोकतंत्र की रक्षा का आंदोलन है। युवा कांग्रेस की यह पहल पूरे प्रदेश में युवाओं को एकजुट करने और लोकतांत्रिक मूल्यों के पक्ष में खड़े होने के लिए प्रेरित करेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें