नेशनल हाईवे नाहन-कुमारहट्टी पर सराहां के साधना घाट में एनएच विभाव के अधिशाषी अभियंता की गाड़ी पलट गई। जानकारी अनुसार हाईवे पर बारिश के चलते पहाड़ी से मालबा आया था। यहां से गुजर रही गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। इस दौरान गाड़ी में नेशनल हाईवे अथॉरिटी के एक्सईएन, एसडीओ, जेई समेत चालक मौजूद थे। ठीक इससे पहले यहां से लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह का काफिला गुजरा था। हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। गनीमत यह रही कि सभी गाड़ी सवार अधिकारी सुरक्षित हैं।