फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमाैर: उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी त्रिलोकपुर में नवरात्र मेला शुरू

उत्तर भारत की प्रसिद्ध शक्तिपीठ महामाया माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में सोमवार से नवरात्र मेले का आगाज हो गया है। सिरमौर के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एलआर वर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद नवरात्र मेले का शुभारंभ किया। नवरात्र के पहले ही दिन सुबह करीब 4:00 बजे के बाद से ही मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। सुरक्षा के मद्देनजर यहां पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेला क्षेत्र में करीब 350 सुरक्षा जवानों की तैनाती की गई है। वहीं मेला स्थल पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर मेला क्षेत्र को सेक्टर में बांटा गया है। शक्तिपीठ त्रिलोकपुर में न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि बाहरी राज्यों हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब आदि से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें