फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiranga Yatra: सिरमौर में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंजा नाहन, शहीद स्मारक तक निकली यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत वीरवार को नाहन में भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में निकली यात्रा हिन्दू आश्रम से शुरू होकर शहीद स्मारक स्थल तक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि, नगर पार्षद और आम नागरिक यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरा नाहन शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यकर्ताओं और लोगों ने ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। तिरंगा हाथों में लेकर लोगों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया। युवाओं के साथ विभिन्न वर्गों के लोगों ने भी यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस तिरंगा यात्रा का आयोजन भाजपा मंडल धारटी नाहन और भाजपा मंडल माता त्रिलोकपुर की ओर से संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति की भावना से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। आज प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने में अपना योगदान दे। बिंदल ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से देशवासियों के मन में राष्ट्र के प्रति गौरव, सम्मान और समर्पण की भावना और मजबूत हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें