राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जामनीवाला के व्यवसायिक शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों ने गुरुवार को कंप्यूटर सेंटर का शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने छोटा चौक स्थित कंप्यूटरसेंटर में सभी गतिविधियों का निरीक्षण किया और तकनीकी जानकारी हासिल की। कंप्यूटर सेंटर के संचालन पंकज जायसवाल ने विद्यार्थियों को सभी प्रकार की जानकारी दी।