फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: चौगान में गूंजी हिमाचल पुलिस बैंड की देशभक्ति धुनें

वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश पुलिस की तरफ से जिला सिरमौर के ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड ने वंदे मातरम व अन्य देश भक्ति गीतों पर बेहतरीन प्रस्तुति दी। इस दौरान एसपी एनएस नेगी ने कहा कि वंदे मातरम गीत ने देश को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने मौके पर मौजूद एनसीसी केडेट्स व छात्रों को बताया कि हम सभी को अपने देश से प्यार व देश के प्रति भक्ति होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पुलिस बैंड हर जिला में जाकर इस तरह की प्रस्तुतियां दे रहा है ताकि युवाओं के देशभक्ति का जज्बा बना रहे। इस अवसर पर एएसपी योगेश रोल्टा, डीएसपी हेडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर, एसएचओ नाहन जीतराम शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें