फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: नाहन मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भारी भीड़, मेडिसिन और गायनी ओपीडी में लंबी कतारें

दो दिन के अवकाश के बाद मंगलवार को डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही पंजीकरण काउंटर, मेडिसिन और गायनी ओपीडी के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। मरीजों और उनके परिजनों को डॉक्टरों से परामर्श और विभिन्न जांचों के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। मौसम में बदलाव के चलते इन दिनों वायरल बुखार, खांसी, गले में संक्रमण और अन्य मौसमी बीमारियों के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। इसका असर अस्पताल की ओपीडी में भी साफ दिखाई दिया। सबसे अधिक भीड़ मेडिसिन विभाग में रही, जबकि महिला मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण गायनी ओपीडी के बाहर भी लंबी लाइनें लगीं। अधिक मरीज पहुंचने से चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों पर भी अतिरिक्त कार्यभार रहा। वहीं, गर्मी और उमस के कारण ओपीडी के बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रहे मरीजों, बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों के साथ आए परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने बताया कि दो दिन की छुट्टी के बाद एक साथ बड़ी संख्या में मरीज पहुंचने से अस्पताल की व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया। मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेनू चौहान ने बताया कि बदलते मौसम में वायरल संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने लोगों से स्वच्छ भोजन करने, पर्याप्त पानी पीने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतने और बुखार, खांसी या अन्य लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें