फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur News: नाहन-कालाअंब हाईवे पर धंसी सड़क, गोबिंदगढ़ के पास बना बड़ा गड्ढा

सिरमौर जिले के नाहन-कालाअंब राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोबिंदगढ़ के समीप रविवार सुबह अचानक सड़क धंस गई, जिससे सड़क के बीच बड़ा गड्ढा बन गया। घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई और चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार रात तक सड़क पूरी तरह सामान्य थी, लेकिन सुबह अचानक सड़क का एक हिस्सा धंस गया। इससे मार्ग संकरा हो गया और दोनों ओर से गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। सुरक्षा के मद्देनजर गड्ढे के दोनों ओर इंटरलॉक टाइलें खड़ी कर चेतावनी दी गई है, ताकि दूर से आने वाले वाहन चालक सतर्क हो सकें। हालांकि, यह हाईवे काफी व्यस्त है और सड़क संकरी होने के कारण जाम जैसी स्थिति बनने लगी है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके और यातायात सामान्य हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें