स्वास्थ्य विभाग सिरमौर की ओर से शुक्रवार को इंदिरा गांधी बालिका सुरक्षा योजना के तहत दो बेटियों की एफडी की गई। बीएमओ धगेड़ा डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि इंदिरा गांधी बालिका सुरक्षा योजना के अंतर्गत दो बेटियों के जन्म के बाद आपरेशन करवाने पर 12,500-12,500 रुपये की एफडी करवाने का प्रावधान है। जबकि एक बेटी पर ऑपरेशन करवाने पर विभाग की ओर से 35 हजार रुपये की एफडी की जाती है। उन्होंने बताया कि कई लाभार्थी शेष रह गए थे, जिसके चलते ये एफडी करवाई गई है। नाहन में पत्रकारों से रूबरू होकर डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने दूसरी योजनाओं की भी जानकारी दी।