सीपीआईएम सिरमौर ने प्रदेश में बढ़ रहे दलित उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन किया। सीपीआईएम कार्यकर्ता हाथों में बैनर और तख्तियां उठाकर सुबह 11:45 बजे डीसी कार्यालय पहुंचे और परिसर में धरना दिया। जिला सिरमौर कमेटी के सचिव राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में दलित उत्पीड़क के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हाल ही में रोहड़ू के चिड़गांव के एक गांव में 12 साल के किशोर की माैत हो गई और कुल्लू के सैंज में महिला के साथ हुई बर्बरता इसका ताजा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि 21सवीं सदी में जातिवादी सोच लोगों के दिमाग से नहीं निकली है। उन्होंने डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। इसके माध्यम से प्रदेश में सामाजिक अन्याय की घटनाओं पर रोक लगाने, रोहडू और सैंज की घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।