फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nahan News: वंदे मातरम के अपमान के खिलाफ भाजयुमो का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय तक निकाली रैली

वंदे मातरम के अपमान के खिलाफ सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक से कांग्रेस कार्यालय तक रोष रैली निकाली और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुलिस बल भी तैनात रहा। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम के सम्मान को लेकर अपना आक्रोश जताया और मामले को निंदनीय बताया। भाजयुमो नेता अरुण चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम देश के सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके अपमान को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से पूरे मामले में स्थिति स्पष्ट करने की मांग भी उठाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें