फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur: नाहन में खड़ी बाइक को लगाई आग, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

जिला मुख्यालय नाहन के बनोग क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक सनसनीखेज घटना सामने आई। नेशनल हाईवे नाहन-कुम्हारहट्टी पर शाही मिष्ठान भंडार के समीप सड़क किनारे खड़ी एक बाइक को अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। घटना के बाद बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे एक बाइक को जली हुई हालत में देखा। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की जानकारी मिलने पर सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक युवक दूसरी बाइक पर घटनास्थल पर पहुंचता दिखाई देता है। फुटेज में संदिग्ध कुछ देर तक घटनास्थल पर रुकता है, बीड़ी या सिगरेट पीता है और फिर आराम से खड़ी बाइक में आग लगाकर वहां से निकल जाता है। शुरुआती फुटेज से यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने बाइक पर पहले पेट्रोल या कोई अन्य ज्वलनशील पदार्थ डाला था या नहीं। हालांकि आग तेजी से फैलने के कारण ज्वलनशील पदार्थ के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल जली हुई बाइक के मालिक की पहचान नहीं हो सकी है। बाइक पल्सर मॉडल की प्रतीत हो रही है, जबकि नंबर प्लेट भी स्पष्ट नहीं दिख रही है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें