फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन में 22 करोड़ से बन रहा 33 केवी सबस्टेशन, विधायक अजय सोलंकी ने किया निरीक्षण

नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने नाहन में करीब 22 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे बिजली बोर्ड के निर्माणाधीन 33 केवी सबस्टेशन का लिया। इस दौरान विधायक ने बिजली बोर्ड के अधिकारियों और निर्माण कार्य में जुटी कंपनी को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए। मीडिया से बात करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि वल्र्ड बैंक से बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नाहन शहर को 53 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली थी। इसमें से 22 करोड़ रुपए 33 केवीसब स्टेशन के निर्माण पर खर्च किए जा रहे है। परियोजना के तहत शहर के करीब 100 ट्रांसफार्मरों को अपग्रेड किया जा रहा है, जबकि 14 नए ट्रांसफार्मर भी विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित किए जा चुके हैं। विधायक अजय सोलंकी ने यह भी कहा कि नाहन शहर के अधिकांश हिस्सों में अंडरग्राउंड केबलिंग का कार्य भी किया जा रहा है। इससे न केवल बिजली आपूर्ति में सुधार होगा बल्कि सड़कों और बाजारों में दिखाई देने वाले बिजली के तारों के जाल से भी लोगों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें