स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला सिरमौर की ओर से बुधवार को नाहन में मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अजय पाठक ने की। इस दौरान सिरमौर जिला में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।