फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: डाइट नाहन में पेश किया समग्र शिक्षा का मासिक लेखा-जोखा

Krishan Singh Updated Wed, 24 Sep 2025 02:10 PM IST

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन में समग्र शिक्षा की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें जिलेभर के सभी खंड परियोजना अधिकारी, खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी, एवं डाइट के स्टाफ ने महीने भर के कार्यों का लेखा जोखा पेश किया। समन्वयकों ने वार्षिक वित्त योजना से संबंधित जानकारियां दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परियोजना अधिकारी रीता गुप्ता ने किया। जबकि उच्च शिक्षा उपनिदेशक डॉ. हिमेंद्र बाली और प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक के दौरान एमआईएस समन्वयक संजीव सोलंकी ने बच्चों के आधार कार्ड अपडेट करने और स्कूल में किस तरह आसानी से प्री प्रायमरी कक्षा संचालित कर सकते हैं, इसकी जानकारी दी। बैठक के दौरान उच्च शिक्षा उपनिदेशक डॉ हिमेंद्र बाली ने सभी को अपने कार्य अच्छे ढंग से करने के लिए प्रेरित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें