फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महासू महाराज के आगमन की व्यवस्थाओं लेकर शिलाई में बैठक, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान हुए शामिल

उपमंडल शिलाई के गांव पश्मी में 14 दिसंबर को महासू महाराज के आगमन पर व्यवस्थाओं को लेकर पंचायत भवन शिलाई में बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने की। बैठक में महासू महाराज (चालदा महाराज) की यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं के संबंध में उद्योगमंत्री ने उपमंडल के अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं को संबंध में विस्तृत चर्चा की। उद्योग मंत्री ने सभी विभागों के अधिकारियों को संबंधित सभी तैयारियां जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। पुलिस को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीता राम शर्मा, एसडीएम शिलाई जसपाल, डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर व विभिन्न विभागों के अधिकारी, क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि व अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें