फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नाहन में मेलों के लगातार आयोजन पर महिला कांग्रेस नेता कुंजना सिंह ने उठाए सवाल

जिला मुख्यालय नाहन के चौगान मैदान में मेलों के आयोजन पर कांग्रेस नेता कुंजना सिंह ने सवाल उठाए हैं। नाहन में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कुंजना सिंह ने कहा कि चौगान मैदान में एक के बाद एक मेलों का आयोजन हो रहा है। इसका कोई लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। मेलों में ध्वनि प्रदूषण का भी कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कल भी रात नौ बजे भारी शोर रहा। इस बारे एसडीएम नाहन से बात की तो उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया कि मेले के आयोजन को लेकर उनसे कोई अनुमति ही नहीं ली गई है। कुंजना सिंह ने कहा कि इस बारे वह पुलिस के आला अधिकारियों और डीसी सिरमौर से भी बात कर चुकी हैं। कुंजना सिंह कहा कि चौगान मैदान में लगाए जा रहे मेलों पर प्रशासन अपने नजर रखे और ध्वनि प्रदूषण पर बने नियमों को पूरी तरह लागू करवाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें