फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur: प्रदेश में संगठन को मजबूती देने पर जोर, नितिन चौहान बोले- 68 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचाएंगे संगठन

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। नाहन में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि जिस तरह नाहन में संगठन सक्रिय रूप से काम कर रहा है, उसी तरह पूरे प्रदेश में पार्टी का संगठन मजबूत तरीके से काम करे। नितिन चौहान ने कहा कि प्रदेश में संगठन विस्तार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। पार्टी को हिमाचल की सभी 68 विधानसभा सीटों तक मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए युवाओं को संगठन से जोड़ने और उन्हें आगे लाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। लोजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की युवा शक्ति संगठन की रीढ़ बनेगी। उनका प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ा जाए और उन्हें संगठन में जिम्मेदारियां देकर आगे बढ़ने का अवसर मिले। उन्होंने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी को प्रमुख मुद्दा बताते हुए कहा कि युवाओं के लिए रोजगार के नए संसाधन विकसित करने और रोजगारपरक विजन तैयार करने की जरूरत है। बेरोजगारी दूर करने के लिए पार्टी स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। नितिन चौहान ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए चिराग पासवान से भी मदद ली जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए नए संसाधनों और संभावनाओं पर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रयास संगठन विस्तार के साथ-साथ युवाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें