फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रामशहर-नालागढ़ मार्ग पर भूस्खलन, ट्रक फंसने से आवाजाही हुई बाधित, यात्री परेशान

रामशहर-नालागढ़ सड़क लगातार बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन और जलभराव से बंद हो गई। कुमारहट्टी के पास एक ट्रक मलबे में फंसने के बाद दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। इससे नालागढ़ जाने वाले कर्मचारियों, विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे एक बार फिर दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। ट्रक के फंसने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग सड़क खुलने का इंतजार करते रहे। नालागढ़ जाने वाले कर्मचारी, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी और दैनिक यात्री विशेष रूप से प्रभावित हुए। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें