कोलकाता में डॉक्टर से दुराचार व हत्या के खिलाफ सैंकड़ों युवाओं व महिलाओं ने पांवटा साहिब में पैदल रोष मार्च निकाला। सिविल अस्पताल से पांवटा एसडीएम कार्यालय तक पैदल रोष मार्च निकाला गया। इस दौरान हत्यारों को मौत की सजा व पीड़िता के परिजनों को इंसाफ के लिए नारेबाजी की गई। प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव अरिकेश जंग के नेतृत्व में रोष मार्च निकाला गया। रोष मार्च के बाद एसडीएम पांवटा गुंजीत सिंह चीमा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया है।